Mannat Update: विक्रांत ने अनजाने में भरी मन्नत की मांग, शादी में होगा बड़ा धमाका

Mannat Update: आयशा खान और अदनान शेख स्टारर सीरियल 'मन्नत' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आखिरकार वो दिन आ गया जिसका इंतजार फैंस को काफी समय से था। लीप के बाद पहली बार मन्नत का सामना विक्रांत से होगा लेकिन एक रोमांटिक ट्विस्ट के साथ। जैसा की आपको मालूम है मन्नत मुंबई में एक शादी को मैनेज कर रही है। इस दौरान विक्रांत का हाथ वेटर के हाथ में रखे गुलाल की प्लेट से टकरा जाएगा। ऐसे में गुलाल उड़कर मन्नत की मांग में जा गिरेगा जैसे किसी ने सिंदूर लगा दिया हो। मन्नत विक्रांत को देख लेगी और उसे साथ में बिताए हुए पल याद आ जाएंगे।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited