Anil Arora Funeral: मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे, मां का सहारा बना अरहान

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीते दिन अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी। मलाइका अरोड़ा के पिता का आज अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें नम आंखों के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। अरबाज खान भी अपनी पत्नी शुरा खान के साथ अनिल अरोड़ा के अंतिम संस्कार में पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर अरहान खान इस मुश्किल घड़ी में अपनी मां का सहारा बनते नजर आए। पिता के जाने से मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। वहीं दूसरी ओर उनकी मम्मी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited