Tere Ishk Mein Trailer: साउथ के धांसू एक्टर धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस फिल्म के गाने इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें धनुष और कृति सेनन की दिवानगी दिख रही है। 3.22 मिनट के ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांस और एक्शन मौजूद है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बताते चलें कि एक्टर धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में रिलीज होने वाली है।