Karmma Calling: वरुण और नम्रता ने डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, रवीना टंडन ने बताया इंडस्ट्री का सच

Lalit Kumar

Updated Jan 15, 2024, 14:33 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपकमिंग सीरीज 'कर्मा कालिंग' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही जूम टीवी के साथ बात करते हुए रंवीना के साथ इस सीरीज के लीड एक्टर वरुण सूद और नम्रता सेठ ने खुलकर बात की। इस सीरीज में रवीना ने इन्द्राणी कोठारी का किरदार निभाया है। रवीना टंडन ने खुलासा कर दिया है कि उनकी राशा थडानी एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। इस दौरान वरुण सूद और नम्रता सेठ ने डेटिंग अफवाहों पर भी बात की। वरुण ने कहा कि वो और नम्रता अच्छे दोस्त हैं और हम डेट नहीं कर रहे हैं।