'द बकिंघम मर्डर्स' के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर ने किया फिल्म में काम करने का खुलासा, जानें क्या थी वजह

Abhay

Updated Sep 3, 2024, 21:58 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना कपूर कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हुई नजर आईं। करीना कपूर ने इस दौरान फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में काम करने की असली वजह का भी खुलासा किया। करीना कपूर ने बताया कि उन्हें डिटेक्टिव बनना था इसी वजह से उन्होंने ये फिल्म चुनी। आपको बता दें करीना कपूर की ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है।