सैफ अली खान संग हुए अटैक के बाद काम पर लौटीं करीना कपूर, चेहरे पर दिखी स्माइल

Khushboo Dogra

Updated Feb 11, 2025, 16:49 IST

16 जनवरी को सैफ अली खान के घर में चोर ने घुसपैठ कर जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने सैफ अली खान पर 6 बार धारधार हथियार से हमला किया। इसके कारण सैफ को रातों-रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले के कई दिनों बाद करीना कपूर को मुंबई में शूटिंग करते हुए देखा गया। बेशक करीना पेप्स को देख मुस्कुराहट दे रही थीं लेकिन उनके चेहरे पर शिकन नजर आ रही थी। करीना को काम पर वापिस देख फैंस बेहद खुश हैं।