'नादानियां' के लिए ट्रोल हुए खुशी-इब्राहिम का करण जौहर ने किया बचाव, बोले, 'लोगों का काम कहना...'

Lalit Kumar

Updated Mar 18, 2025, 19:42 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'नादानियां' में देखा गया था। एक तरफ कई लोगों ने इस जोड़ी को पसंद किया तो कइयों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। फिल्म की कहानी लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई थी। इस फिल्म को करण जौहर के बैनर तले बनाया गया था। ऐसे में अब पंजाबी अकाल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करण जौहर दोनों एक्टर्स का बचाव करते हुए कहा कि इस बारे में मैं बस इतने कह सकता हूं कि लोगों का काम है कहना।