Kangana Ranaut के जीवन में आई प्यार की बहार! निशांत पिट्टी संग फोटो वायरल होने पर उगला सच

ashna malik

Updated Jan 25, 2024, 17:56 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत की हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वह मशहूर बिजनेसमैन निशांत पिट्टी के साथ दिखाई दी थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अटकलें लगने लगी थीं कि कंगना रनौत उन्हें डेट कर रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने खबर को नकारते हुए बताया कि वह निशांत को नहीं बल्कि किसी और को डेट कर रही हैं। साथ ही कंगना रनौत ने बताया कि निशांत पहले से ही शादीशुदा हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले कंगना रनौत विदेशी मुंडे के साथ भी दिखाई दी थीं, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें तेज हो गईं।