बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कामिनी कौशल अब इस दुनिया में नहीं रही। 98 साल की उम्र में 14 नवंबर को कामिनी कौशल का निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कामिनी कौशल के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। कामिनी कौशल की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इन स्टार्स ने कामिनी कौशल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। कामिनी कौशल को सोशल मीडिया पर भी यूजर्स श्रद्धांजलि देते नजर आए।