दुर्गा मां के दरबार में चप्पल पहनकर चले आए पैपराजी, चार बातें सुनाकर काजोल ने किया सीधा

बॉलीवुड सितारों में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। टीवी सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन कर रहे हैं। काजोल और उनका पूरा परिवार दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन में बिजी है। लेकिन हाल ही में दुर्गा पूजा के पंडाल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काजोल भड़कती हुई दिखाई दीं। काजोल अपने वीडियो में पैपराजियों पर नाराज होती दिखाई दीं। दरअसल, मातारानी के दरबार में पैपराजी चप्पल-जूते पहनकर चले जाए, जिसे लेकर काजोल ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। काजोल ने कहा कि अरे थोड़ा तो सम्मान दिखाओ।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited