Devara: गाने की शूटिंग में दिखा Jahnvi Kapoor का ग्लैमरस अवतार, वीडियो देख पिघल गए शिखर पहाड़िया

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'देवरा' में नजर आने वाली हैं। इन दिनों जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी भी हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने 'देवरा' से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट पहने गाने की शूटिंग करती नजर आईं। जाह्नवी कपूर का वीडियो में बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इस ग्लैमरस अवतार को देखने के बाद शिखर पहाड़िया ने भी जाह्नवी कपूर के वीडियो पर कमेंट किया है। शिखर पहाड़िया ने कमेंट में लिखा, "वाह, ये देवी कौन है...।" जाह्नवी कपूर का ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर भी कमेंट कर रहे हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited