Janhvi Kapoor ने कंफर्म किया शिखर संग रिश्ता, Ramayan में यश नहीं बनेंगे रावण

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस मैदान की स्क्रीनिंग पर शिखर के नाम का नेकलेस पहने हुए नजर आईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी से पहले बोनी कपूर ने दोनों के रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने फिल्म की शूटिंग कर दी है। पहले खबरें आई थी कि नितेश तिवारी की रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण का रोल प्ले करेंगे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर इस फिल्म से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ेंगे। एक्टर फिल्म में रावण का रोल प्ले नहीं करेंगे। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्द शुरू करेंगे वॉर 2 की शूटिंग। एक्टर के साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे। आइए बिना देर किए एक नजर बॉलीवुड की इन खबरों पर डालते हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited