'मासूम चेहरा बर्बाद कर लिया', अनन्या पांडे ने करवा ली लीप सर्जरी?

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसके देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने लीप सर्जरी करवा ली है। अनन्या की तस्वीरें देखने के बाद लोग उनकी तुलना दिशा पाटनी से भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें देखने के बाद फैंस का भर-भरकर रिएक्शन आ रहा है। एक ने लिखा, 'पुरानी सर्जरी अच्छी थी, नई से।' एक यूजर ने पूछा, 'लिप फिलर्स???' एक ने लिखा, 'उसने प्यारे चेहरे को बर्बाद कर लिया।'

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited