Baby Do Die Do Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की नई फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस टीजर को देखने के बाद एक बात तो तय है कि फिल्म में हुमा कुरैशी का एक्शन अवतार दिखाई देगा। हुमा कुरैशी इस फिल्म में बैक टू बैक मर्डर कर सीरियल किलर के रोल में नजर आ रही है। नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह, विद्या मालवदे, हिमांशु मलिक, मरुधर शेखावत और अरुण कुशवाह सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यहां देखिए 'बेबी डू डाई डू' का जबरदस्त टीजर...