Himanshi Khurana के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Alice Kaushik ने अपने और कंवर ढिल्लों के रिश्ते पर कही ये बड़ी बात

Khushboo Dogra

Updated Nov 26, 2024, 15:46 IST

सरकारी अफसर संग बदसलूखी करने के आरोप में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला पाँच महीने पुराना है जिसमें हिमांशी के पिता ने नायाब तहसीलदार संग मारपीट और गाली-गलोज का इल्जाम लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 से एलिस कौशिक बाहर हो गईं है। ऐसे में शो से बाहर निकलते ही एक्ट्रेस ने अपने और कंवर के शादी के प्रपोजल वाली कंट्रोवर्सी पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे लगता है कि उनका मतलब यह था कि हम अभी शादी नहीं करने जा रहे हैं, जो मुझे भी लगता है। जब सलमान सर ने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहता हूँ, तो मैंने कहा 'नहीं सर, अगले 5 सालों तक नहीं'।