Hello Bachhon का इमोशन्स से भरा ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर दस्तक देगी सीरीज

Abhay

Updated Feb 28, 2026, 15:52 IST

Hello Bachhon Trailer: फिजिक्सवाला अलख पांडे की जिंदगी पर आधारित नई वेब सीरीज हैलो बच्चों का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। सवा दो मिनट लंबा यह वीडियो काफी इमोशनल और दिल को छू लेने वाला है। ट्रेलर में एक डायलॉग से शुरू होता है 'जब एक आदमी गरीबी के कुएं से निकलता है, तो अपने साथ 5 और लोगों को लेकर निकलता है। लेकिन उससे पहले उन पांचों को उसे ऊपर ढकेलना पड़ता है।' सीरीज के ट्रेलर में कई धांसू डायलॉग्स और भी हैं। ये सीरीज 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।