टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही रोहित की मौत हो जाएगी, जिसके बाद रोमित राज को हमेशा के लिए शो को अलविदा कहना पड़ेगा। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से रोमित राज की एग्जिट से पहले गर्विता साधवानी ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और रोमित राज एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए गर्विता साधवानी ने लिखा, "इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।"