बिग बॉस 19 फिनाले में गौरव खन्ना की हाथ विनर की ट्रॉफी लगी। गौरव खन्ना ने शो का सफर अपने ही अंदाज में तय किया और आखिर में विनर की ट्रॉफी लेकर ही घर से बाहर आए। गौरव खन्ना की जोत को कई सारे लोग नकली भी बता रहे हैं और बोल रहे हैं कि मेकर्स ने उन्हें जबरदस्ती जितवाया है। लोग उन्हें फिक्स्ड विनर कह रहे हैं लेकिन क्या वाकई उनकी जीत पहले तय थी? घर से बाहर आने के बाद गौरव खन्ना ने इस बात का जवाब दिया और अपने ही अंदाज में ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी।