Bigg Boss 19 में इन दिनों घरवालों के परिजन आ रहे हैं, जो खूब एंटरटेन कर रहे हैं। प्रतियोगी फरहाना भट्ट की मां ने भी बिग बॉस 19 के घर में कदम रखा और सबके चेहरे खिलखिला उठे। फरहाना की मां ने घर में आकर सभी प्रतियोगियों को जमकर रोस्ट किया और उनके मजे लिए। फरहाना की मां का मजाकिया अंदाज देखकर दर्शकों की चांदी हो गई। फरहाना की मां ने खुलासा किया कि वो गौरव खन्ना की फैन हैं और वो उन्हें काफी अच्छे लगते हैं।