Dream Girl Trailer 2: "पूजा" बनकर लौटे आयुष्मान खुराना, लचकीली अदाओं को देख फैंस हुए हंसकर लोट-पोट

archana vashisht

Updated Aug 1, 2023, 19:49 IST

Dream Girl 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना एक बार फिर से पूजा बनकर फैंस को हंसाने आ रहे हैं। ट्रेलर में आयुष्मान का लुक कमाल का लग रहा है उनकी लचकीली कमरिया और अदाओं को देखकर फैंस लोट पोट हो गए। नॉटी पूजा का लाल लहंगे में देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। इस बार पूजा की आवाज ही नहीं पूरा लुक बदल जाएगा जिसे देखकर आप भी नहीं पहचान पाओगे ये असली पूजा है या नकली। अब आयुष्मान के फैंस फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। विडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले पार्ट की तरह फिल्म इस बार भी लोगों को हंसाने में कामयाब होने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे परेश रावल और अनु कपूर नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म का पहला भाग साल 2019 में रिलीज हुआ था, जिसने बड़े परदे पर कामयाबी के झंडे गाड़े थे।