Do Deewane Seher Mein Trailer: दो अधूरे प्रेमी लिखें पूरे इश्क की दास्तां

Rahul Sharma

Updated Feb 4, 2026, 16:03 IST

Do Deewane Seher Mein Trailer: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो एक क्यूट सी लव स्टोरी पेश करता है। एक बड़े शहर में रहने वाले दो अधूरे जब आपस में आ मिलते हैं तो कैसे ये एक प्यारी सी लव स्टोरी गढ़ते हैं, यही दो दीवाने सहर में की कहानी है। फिल्म हमें बताती है कि जो कमियां हम खुद में देखते हैं, हो सकता है कि वो किसी और की आंखों में खूबसूरती की तरह हो। तो खुद को कम आंकने की जगह, खुद से प्यार करना चाहिए ताकि दुनिया हमें वैसी ही प्यारी नजर आए।