बेहद फिल्मी है Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya की कहानी, पंकज भाटिया के जरिए मिले थे दो दिल

ashna malik

Updated Jul 9, 2024, 16:03 IST

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का रोल अदा किया था और इसी शो पर वह एक्टर विवेक दहिया को दिल दे बैठी थीं। लेकिन उनकी मुलाकात ऐसी थी, जिसपर विश्वास करना भी मुश्किल है। उन्हें एक्टर पंकज भाटिया ने मिलवाया था। पंकज ने बताया कि उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी से सीधा पूछ लिया था कि मेरी नजर में एक लड़का है, जो तेरे और तेरे परिवार के लिए परफेक्ट हो सकता है। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शुरुआत में तो दोस्त बने, लेकिन धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया।