Dipika Kakar की सर्जरी बढ़ाई गई आगे, ट्यूमर के दर्द से परेशान एक्ट्रेस को हुई एक और परेशानी
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन दिनों दीपिका कक्कड़ मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है। शोएब इब्राहिम का कहना है कि दीपिका कक्कड़ को 103.09 डिग्री बुखार हो गया था, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई। वहीं एक्ट्रेस को ट्यूमर की वजह से काफी दर्द का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की सर्जरी अगले हफ्ते तक हो सकती है।
अगली खबर

04:02

05:24

04:55

04:00
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited









