क्या सलमान खान के बॉडीगार्ड ने मारा था विक्की कौशल को धक्का? शेरा ने किया खुलासा

Madhav Sharma

Updated Sep 5, 2024, 19:25 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले साल काफी वायरल हुआ था, जिसको देखकर ऐसा लग रहा था कि सलमान के बॉडीगार्ड्स ने विक्की को धक्का दिया था। हालांकि अब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने जूम के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था और यह सिर्फ एक गलतफहमी थी। शेरा ने बताया कि वह इसमें शामिल नहीं थे, और कोई धक्का नहीं था। उन्होंने कहा कि विक्की और सलमान के बीच थोड़ी बातचीत भी हुई और पूरी घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो पर नजर डालें।