सिंघम अगेन में सलमान खान का होगा कैमियो, अक्षय कुमार ने दिया बड़ा हिंट

Poonam Shukla

Updated Oct 25, 2024, 18:54 IST

अजय देवगन की सिंघम अगेन में सलमान खान के कैमियो की खूब चर्चा हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान सिंघम अगेन में कैमियो करने वाले हैं, लेकिन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान खान अब कैमियो नहीं करेंगे, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार ने बड़ा हिंट दिया है। एक्टर ने हाल ही में अपने पोस्ट पर लिखा- हम सब ने मिलकर बहुत सी चुलबुल बातें की।” अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान खान सिंघम अगेन में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।