टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस' के 18वें सीजन से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस चुम दरांग इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें और करण वीर मेहरा को लेकर खबर आई थी कि दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं अब चुम दरांग ने शादी की इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जूम संग एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि शादी तो करनी है, लेकिन जल्दबाजी नहीं करनी। चुम दरांग ने अफवाहों पर कहा, "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।" बता दें कि चुम दरांग और करण वीर मेहरा की जोड़ी को 'बिग बॉस 19' में खूब पसंद किया गया था।