Bigg Boss OTT 2: वाइल्ड कार्ड को लेकर फिर हुआ एल्विश और अभिषेक में झगड़ा

प्रियंका झा

Updated Aug 12, 2023, 18:17 IST

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में एक बार वाइल्ड कार्ड को लेकर बहस हुई। एल्विश और अभिषेक गार्डन एरिया में बैठे हैं। एल्विश अभिषेक से कहते हैं कि तुने कहा मैं वाइल्ड कार्ड को विनर नहीं मानता। अभिषेक कहते हैं कि मेरे लिए वाइल्ड कार्ड की जर्नी विनर बनने के लिए काफी नहीं है। एल्विश कहते हैं कि मान ले मैं जीत गया। अभिषेक कहते हैं मैं मानूंगा कि मैं डिजर्विंग था। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो जाती है।