Bigg Boss 19 Update: मालती-तान्या के बीच में फंसे अमाल मलिक

Rahul Sharma

Updated Nov 4, 2025, 15:40 IST

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 19 हमेशा अपने ट्विस्ट एंड टर्न्स की वजह से चर्चा में रहता है। बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब म्यूजिशियन अमाल मलिक मालती और तान्या के बीच में फंसते दिखाई दिए। बिग बॉस 19 देखने वाले लोग ये तो जानते ही हैं कि अमाल मलिक, तान्या-मालती दोनों से फ्लर्ट करते हैं। बीते एपिसोड में इन दोनों की फ्लर्टबाजी के बीच ही अमाल मलिक घिरे दिखे। इस वक्त सोशल मीडिया पर इन तीनों की काफी सारी बातें हो रही हैं।