Bigg Boss 19: अशनूर कौर ने तान्या मित्तल को मारा, गौरव खन्ना पर उठाए दोस्तों ने ही सवाल

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' तेजी से अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है। कल के एपिसोड में तान्या मित्तल के साथ गरमागर्मी के बीच अशनूर कौर का हाथ उठाना पूरे घर में तूफ़ान ले आया था। टास्क के दौरान तान्या ने बदला लेते हुए अशनूर कौर की कटोरी से सारा पानी फेंक दिया जिससे वो 'टिकट टू फिनाले' कि रेस से बाहर हो गईं। वहीं टिकट टू फिनाले गौरव खन्ना के हाथ लगा। टास्क खत्म होने के बाद अशनूर कौर और प्रणित मोरे गौरव खन्ना से 'सेफ प्ले' करने की कोशिश को लेकर सवाल पूछ डाले।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited