Bigg Boss 19: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 में बीती रात एक बार फिर से बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जिसमें अमाल-तान्या के बीच की अनबन साफ-साफ नजर आई। अमाल मलिक अपने अलग अंदाज के लिए लोगों के बीच फेमस हैं और तान्या मित्तल का रिजर्व एटीट्यूड लोगों के बीच मशहूर है। बीती रात शो में नजर आए हंगामे के बाद यही कहा जा सरता है कि अमाल मलिक ने तान्या मित्तल की राहों में मुश्किलें खड़ी करने का काम किया है, जिसके बाद आने वाले दिनों में बदले का खेल नजर आएगा।