Bigg Boss 17: सनी आर्या ने टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम पर लगाई मुहर, अंकिता को लेकर किया बड़ा खुलासा

ashna malik

Updated Jan 9, 2024, 17:26 IST

'बिग बॉस 17' के सनी आर्या का 1 जनवरी को जन्मदिन था। लेकिन इसका जश्न सनी आर्या ने मुंबई में अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, खानजादी से लेकर शिव ठाकरे और ऑरी तक शामिल हुए। पार्टी शुरू होने से पहले सनी आर्या ने जूम को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 17 के साथ-साथ अभिषेक कुमार संग हुई घटना पर भी टिप्पणी की। सनी आर्या ने अभिषेक कुमार का सपोर्ट करते हुए कहा था कि अगर मैं उसकी जगह होता तो 10 सेकंड में 10 चांटे मारता। इसके साथ ही सनी आर्या ने 'बिग बॉस 17' के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम पर भी मुहर लगाई है। उनका कहना है कि अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी टॉप 3 में जाएंगे।