Bigg Boss 17 से बाहर आकर तलाक लेंगे अंकिता और विक्की, सासू मां ने कैमरे के सामने बताया सच

ashna malik

Updated Jan 10, 2024, 18:06 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इन दिनों 'बिग बॉस 17' में नजर आ रहे हैं। शो में भले ही दोनों अपनी-अपनी गेम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी चर्चा में बन गई है। अंकिता लोखंडे को विक्की जैन पर हाथ उठाते देखा गया था, साथ ही उन्होंने कई बार विक्की जैन को उल्टी-सीधी बातें भी कही थीं। इस मामले पर अब विक्की जैन की मम्मी रंजना जैन ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि जब हमारे यहां विक्की और अंकिता को ऐसे लड़ते हुए देखा गया तो सब बहुत नाराज हुए थे। हमारे यहां किसी को पसंद नहीं आता, जब अंकिता विक्की से बदतमीजी से बात करती है। इसके साथ ही विक्की जैन की मम्मी ने अंकिता लोखंडे को प्यारी बहू कहा, साथ ही ये भी बताया कि विक्की जैन अपने रिश्ते को बचा लेगा।