Bigg Boss 17: Ankita Lokhande को लगा हार से गहरा सदमा, बिना कुछ बोले ही सेट से निकली बाहर

archana vashisht

Updated Jan 29, 2024, 13:10 IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की ट्रॉफी से कुछ ही कदम दूर होकर अंकिता लोखण्डे का सपना टूट गया। जहां उनके परिवार के साथ-साथ फैंस ने उनके हाथ में ट्रॉफी देखने का सपना देखा था वह पूरा नहीं हो पाए। यही कारण है कि कल बिग बॉस 17 के सेट से निकलने के बाद अंकिता लोखण्डे बहुत उदास नजर आई। उन्होंने न तो मीडिया से बात की और न ही कोई इंटरव्यू दिया। अंकिता पति विक्की जैन और सास के साथ सेट से बिना कुछ बोले ही निकल गई। वहीं फैंस भी उनके इस रूखे बर्ताव से परेशान नजर आए।