Bandaa Singh Chaudhary Trailer: इश्क के सामने आकर खड़ा हुआ धर्म... इंसानियत दिलाएगी मंजिल

Rahul Sharma

Updated Oct 1, 2024, 15:50 IST

Bandaa Singh Chaudhary Trailer: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी अपनी नई फिल्म बंदा सिंह चौधरी लेकर जल्द ही दर्शकों के सामने होंगे, जिसमें मेहर विज अहम किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। अरबाज खान के बैनर में बनी बंदा सिंह चौधरी का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिससे पता चलता है कि इसकी कहानी दो अलग-अलग धर्मों के लोगों के आसपास घूमेगी, जिनके प्यार के बीच में धर्म आकर खड़ा हो जाएगा। अब धर्म की दीवार को तोड़कर कैसे ये एक होंगे और कौन-कौन इनका साथ देगा, यह फिल्म में जानने को मिलेगा।