Assi Trailer: अदाकारा तापसी पन्नू जल्द ही एक जरूरी फिल्म लेकर दर्शकों के सामने होगी, जिसमें रेप केसों की दबी हुई वो चीखें सुनाई देंगी, जिन्हें हमारे देश का सिस्टम तक नहीं सुन पाता है। इन चीखों को सिर्फ वो लोग सुन पाते हैं, जो इसका दर्द झेलते हैं। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा द्वारा बनी ये फिल्म 20 फरवरी के दिन रिलीज होगी। फिल्म में हम तापसी पन्नू के साथ-साथ मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, कनी कुश्रुति और मोहम्मद जीशान आयूब जैसे कलाकारों को मुख्य भूमिकाओं में देखेंगे।