KKK 14 विजेता करणवीर मेहरा पर फूटा असीम रियाज का गुस्सा, बोले- 40 की उम्र में कुछ...

ashna malik

Updated Oct 2, 2024, 15:11 IST

टीवी के धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का फिनाले हो चुका है और एक्टर करणवीर मेहरा ने शो में जीत दर्ज की है। लेकिन उन्होंने असीम रियाज के बारे में बात करते हुए कहा कि असीम रियाज के फैनबेस के लिए बुरा लगता है। क्योंकि अगर उसे लगने लगा है कि यही सब मेरी दुनिया है तो उन्हें चाहिए कि वो उस इंसान को इससे बाहर निकालें। लेकिन अब असीम रियाज ने बगैर नाम लिये उनपर तंज कसा। असीम रियाज ने अपने ट्वीट में लिखा, "इस बेवकूफ इंसान को मुझे नीचा दिखाना है ये जाहिर करने के लिए कि इसने 40 की उम्र में कुछ कर दिखाया है।"