अरबाज खान ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने पर दिया रिएक्शन, बताया पूरा सच

Times Now Navbharat Digital

Updated Apr 26, 2024, 22:51 IST

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान उनके घर पर हुई फायरिंग के बाद से चर्चा में बने हुए। अभी हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि सलमान खान इस हटना के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर जाने वाले हैं। लेकिन हर किसी को अधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार था। इसी बीच सलमान खान के भाई अरबाज खान ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है। अरबाज खान ने कहा कि अगर गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ना होता तो कब का कर लिया जाता। अरबाज खान के बयान के बाद साफ हो गया है कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहने वाले हैं।