Anupamaa Update: राही के हाथ में रची प्रेम के नाम की मेहंदी, अपशगुन देख बौखलाई माही

Khushboo Dogra

Updated Jan 3, 2025, 16:33 IST

Anupamaa Update: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में जल्द ही माही और प्रेम की सगाई होने वाली है। अपनी बहन के खातिर आध्या ने प्यार की बलि तो दी लेकिन भगवान बार-बार प्रेम और उसे एक साथ एक ही मोड़ पर वापिस ला रहे हैं। ऐसे में शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि आध्या माही के हाथ में मेहंदी लगाकर प्रेम लिख देती है। इस बीच प्रेम अपना बैलेंस खो कर माही को धक्का दे देता है लेकिन तभी हाथ में लिखा प्रेम नाम आध्या के हाथों में छप जाता है। आध्या हाथ धो देती है लेकिन मेहंदी के कारण प्रेम नाम हटता ही नहीं है, जिसे देख माही पागल हो जाएगी।