टीवी धारावाहिक अनुपमा में सीधे-सादे व्यक्ति का रोल निभाने वाले एक्टर वकार शेख ने धारावाहिक सहर की स्टारकास्ट में एंट्री मार ली है। इस शो में वकार शेख ग्रे कैरेक्टर निभाते दिखाई देंगे। वकार शेख ने इस कैरेक्टर के बारे में एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उनका ये किरदार पहले के किरदारों से काफी अलग है, जिस कारण लोगों को नयापन महसूस होगा। इसके साथ-साथ उन्होंने ये जानकारी भी दी है कि उनका ये ग्रे कैरेक्टर टीवी पर दिखने वाले बाकी निगेटिव किरदार से भी अलग है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है। इस कैरेक्टर के लिए वकार शेख ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जो लोगों को शो में नजर आएगा।