Anant-Radhika Pre Wedding Ceremony: रिहाना ने दी दमदार परफॉर्मेंस तो बॉलीवुड सितारों का लगा मेला

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आगाज हो चुका है। बीती रात रिहाना का कॉन्सर्ट हुआ, साथ ही कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन हुआ। रिहाना ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। उनके चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। बता दें कि रिहाना ने इस परफॉर्मेंस के लिए करोड़ों रुपये वसूले हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सितारे भी एक से बढ़कर एक लुक अपनाकर कॉकटेल पार्टी में पहुंचे। चाहे करीना कपूर हों या फिर आलिया भट्ट, हर किसी ने अपनी खूबसूरती से खूब लाइमलाइट बटोरी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited