Bhooth Bangla Teaser out: जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर है अक्षय कुमार की मूवी का टीजर, गदगद हुए लोग

Kumar Sarash

Updated Mar 12, 2026, 11:47 IST

Bhooth Bangla Teaser out: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का धांसू टीजर रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब की दुनिया में ट्रेंड करने लगा है। इस टीजर को देखकर आप पक्का हंसने लगेंगे। इसमें परेश रावल-अक्षय कुमार की जोड़ी सभी का दिल जीत रही है। हालांकि टीजर ने फिलहाल हॉरर एलिमेंट्स को थोड़ा छुपा कर रखा है। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली खबर

Image