Akhanda 2 Teaser: बॉक्स ऑफिस पर तांडव करने आ रहे नंदमुरी बालकृष्ण, चौथी फिल्म 'अखंडा 2' का हुआ एलान

Poonam Shukla

Updated Oct 16, 2024, 15:40 IST

Akhanda 2 Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु चौथी बार साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। बता दें इससे पहले इन दोनों की जोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिम्हा’, ‘लीजेंड’ और ‘अखंड’ में नजर आई थी। उनकी पिछली फिल्म ‘अखंड’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था। बता दें ‘अखंड 2’ अखंड का सीक्वल है अब फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका एक टीजर रिलीज हुआ है। जो रोंगटे खड़े करने वाला है। फैंस इस टीजर को बहुत पसंद कर रहे हैं।