Aishwarya Rai ने फ्लॉन्ट की अपनी वेडिंग रिंग, तलाक की खबरों पर लगाया ब्रेक
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें सुर्खियों में है। कुछ दिनों से पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दावा किया था कि एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग रिंग उतार दी है। एक्ट्रेस का हाल ही में पेरिस फैशन शो के इवेंट से वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक नहीं हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा, रिंग को छोड़ों आउटफिट पर ध्यान दो। तीसरे यूजर ने लिखा, वो चाहती हैं कि हम उनके बारे में बात करें इसलिए दोबारा रिंग पहन ली है। एक्ट्रेस को हाल ही में अपनी बेटी अराध्या के साथ SIIMA अवॉर्ड्स में देखा गया था। ऐश्वर्या और अराध्या की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
अगली खबर

16:23

04:31

02:01

03:52
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









