Vicky Kaushal के 'Tauba Tauba' गाने पर अभिषेक कुमार ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

Madhav Sharma

Updated Jul 22, 2024, 19:05 IST

टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने विक्की कौशल के गाने 'तौबा-तौबा' पर डांस किया है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा है। खतरों के खिलाड़ी 14 में रोहित शेट्टी और असीम रियाज से जुड़े विवाद पर करवीर मेहरा ने भी रिएक्ट किया है। गशमीर महाजनी ने असीम रियाज और रोहित शेट्टी के बीच विवाद और असीम, अभिषेक और शालीन की लड़ाई पर बयान करने से इनकार कर दिया है। यहां इन खबरों पर एक नजर डालते हैं।