'मेरे हस्बैंड की बीवी' का 'Channa Tu Bemisal' गाना हुआ रिलीज, अर्जुन-भूमि की रोमांटिक केमिस्ट्री आई नजर

Lalit Kumar

Updated Feb 25, 2025, 20:10 IST

Channa Tu Bemisal Song Out Now: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' 21 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के 4 दिनों बाद निर्माताओं ने 'चन्ना तू बेमिसाल' गाना यूट्यूब पर पेश किया है। इस गाने के वीडियो में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को जुबिन नौटियाल और भूमि त्रिवेदी ने मिलकर गाया है। गाने के म्यूजिक को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। बता दें इस फिल्म में अर्जुन और भूमि के अलावा रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं। देखें इस गाने का शानदार वीडियो...