उत्तर प्रदेश

Etah News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भात कार्यक्रम में गोलियां चलने से 2 नाबालिगों की मौत

एटा जिले में शादी समारोह में भात कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में यह मामला हर्ष फायरिंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि जांच के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां विवाह समारोह में भात कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने से दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि शादी के दौरान डीजे बज रहा था और लोग नाच-गाने में व्यस्त थे। लेकिन इस दौरान अचानक गोली चल गई। हालांकि अभी तक गोली लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

असदनगर गांव का मामला

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकार नितेश गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच पड़ता शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नया गांव थानाक्षेत्र के उमई असदनगर गांव में शनिवार रात को एक विवाह समारोह के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोलियां चल गई। जिससे सोहेल (12) और शाहखद (17) गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया में हर्ष फायरिंग का मामला

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला हर्ष फायरिंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है हालांकि गोली चलने के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article