यूटिलिटी

दिवाली पर CM योगी का तोहफा, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी भारी-भरकम छूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:59 PM IST

Discount on EVs in UP : ईवी की खरीद पर सरकार 15 प्रतिशत की छूट देगी। इस फैसले पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। योगी सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 में वाहनों की खरीद पर सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।

Image

यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी बंपर छूट।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  1. दिवाली के मौके पर योगी सरकार ने राज्य के लोगों को दिया बंपर तोहफा
  2. ई-वाहनों की खरीद पर भारी छूट की घोषणा, अन्य वाहनों पर भी डिस्काउंट
  3. ई-कार की खरीद पर मिलेगी एक लाख रुपए तक की छूट, रोड टैक्स फ्री

Discount on EVs in UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के मौके पर लोगों को तोहफा देने जा रही है। राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs)को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को बड़ा फैसला हुआ। योगी सरकार ने ईवी की खरीद पर बंपर छूट देने की घोषणा की है। इलेक्टिक कार खरीदने पर एक लाख रुपए तक की छूट मिल सकती है। ईवी की खरीद पर सरकार 15 प्रतिशत की छूट देगी। इस फैसले पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। योगी सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 में वाहनों की खरीद पर सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।

दोपहिया वाहन पर 5 हजार रुपये प्रति वाहन की छूट

रिपोर्टों के अनुसार सरकार की इस योजना के मुताबिक राज्य में पहले खरीदे जाने वाले दो लाख दोपहिया वाहन पर 5 हजार रुपये प्रति वाहन की छूट मिलेगी। उसी तरह शुरुआती 50 हजार तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले को 12, 000 रुपये प्रति यूनिट की छूट और EV कार खरीदने वाले पहले 25 हजार लोगों को 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा पहले 50 हजार तिपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों को 12 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसी तरह से ई-बस के खरीदारों एवं ई-वाहन की ढुलाई करने वाले वाहनों को छूट देने का ऐलान किया गया है।

रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स में छूट

दरअसल, योगी सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों एवं इसके कारोबार के अनुरूप माहौल बनाना चाहती है। इस कदम के पीछे सरकार का इरादा राज्य में बड़ी संख्या में ई-वाहनों का इस्तेमाल एवं इसके उत्पादन को बढ़ाना है। योगी सरकार चाहती है कि राज्य ई-वाहनों के निर्माण में एक बड़े केंद्र के रूप में उभरे। रिपोर्टों में आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि खरीदारों को आकर्षित करने के लिए रोड टैक्स एवं रजिस्ट्रेश शुल्क मुफ्त किया गया है। यह लाभ शुरुआती तीन वर्षों तक मिलेगा।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article