यूटिलिटी

Aadhaar: आधार पड़ गया चोरों पर भारी, 2.5 करोड़ के हीरे-जवाहरात तक ऐसे पहुंची पुलिस

Aadhaar: नौकरी पाने के लिए उन्होंने जो आधार कार्ड की जानकारी दी थी, वह उनके गले की फांस बन गई। आधार आज के समय में हमारी पहचान का एक अहम दस्तावेज है। इसके बिना आप किसी भी वित्तीय सर्विस का लाभ नहीं उठा सकते। आधार अब पुलिस के लिए भी मददगार साबित हो रहा है।

Image

Aadhaar Card, Aadhaar Data, आधार, आधार कार्ड, आधार कार्ड डेटा,

Photo : iStock

Aadhaar: मुंबई के एक सेठ के घर में दो व्यक्ति नौकर के तौर पर काम रहे थे। एक दिन मौका मिला और वो दोनों ढाई करोड़ रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। दोनों ने अपने मालिक और उनके परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी के प्लान को अंजाम दिया। लेकिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं और दोनों तक पुलिस आधार की मदद से पहुंची है। हां, वही आधार कार्ड, जो हमारी पहचान का अब एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है।

एक गलती पड़ी भारी

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बिहार से दोनों शातिर चोर राजा यादव उर्फ नीरज और शत्रुघ्न कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। एक गलती उन्हें भारी पड़ गई। नौकरी पाने के लिए उन्होंने जो आधार कार्ड की जानकारी दी थी, वह उनके गले की फांस बन गई। पुलिस ने आधार कार्ड डिटेल्स के जरिए उनकी पहचान और घर का पता पता लगाया। फिर बिहार पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी 19 साल के हैं और उनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

चोरी 10 फरवरी को हुई थी। अगले दिन 11 फरवरी को, जब 55 वर्षीय मालिक जागे, तो उन्हें पता चला कि उनके अपार्टमेंट से कीमती हीरे के गहने गायब थे। घटना के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया। फिर परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाना पड़ा। क्योंकि नींद से जागने के बाद उन सभी को उल्टी हुई थी। आधार की मदद से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया।

पहचान का अहम दस्तावेज

आधार आज के समय में हमारी पहचान का एक अहम दस्तावेज है। इसके बिना आप किसी भी वित्तीय सर्विस का लाभ नहीं उठा सकते। इसके अलावा अगर आपको किसी भी सराकारी स्कीम का लाभ उठाना है, तो आधार जरूरी है। किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक ही बार आधार नंबर जारी किया जाता है। आधार के डेटा में व्यक्ति की पर्सनल डिटेल्स दर्ज होती हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article