यूटिलिटी

कौन सी चांदी होती है सबसे शुद्ध, ऐसे करें चेक, वीडियो में जानिए पूरी ABCD

अगर आप भी चांदी की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी शुद्धता को चेक करना न भूलें। बता दें कि 99.99% की शुद्धता के साथ सबसे प्योर चांदी 999.9 रेटेड होती है।

Image

चांदी की शुद्धता कैसे चेक करें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई तरह की होती है चांदी
  • 999.9 होती है सबसे शुद्ध
  • 92.5 फीसदी शुद्ध चांदी को कहते हैं स्टर्लिंग सिल्वर

How To Check Purity Of Silver : लोग अकसर सोने (Gold) की शुद्धता की बात करते हैं। मगर चांदी (Silver) की शुद्धता पर चर्चा नहीं होती। मगर कीमती धातुओं में चांदी की भी गिनती होती है। चांदी की ज्वेलरी (Silver Jewelery) भारत में खूब बिकती है। अगर आप भी चांदी की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी शुद्धता को चेक करना न भूलें। बता दें कि 99.99% की शुद्धता के साथ सबसे प्योर चांदी 999.9 रेटेड होती है।

बीआईएस हॉलमार्क है जरूरी

बीआईएस हॉलमार्क भारत में चांदी की शुद्धता के लिए सबसे अहम साइन है। इसका मतलब यह है कि प्रोडक्ट को सरकारी लाइसेंस प्राप्त हॉलमार्किंग केंद्र ने टेस्ट और प्रमाणित किया है। बाकी चांदी की शुद्धता आप कैसे चेक कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको इस वीडियो में मिल जाएगी।

कितने तरह की होती है चांदी

चांदी कुल 7 तरह की होती है। 99.99% शुद्धता के साथ सबसे प्योर चांदी 999.9 रेटेड है, जबकि अन्य क्वालिटी की चांदी 99.0 फीसदी, 97.0 फीसदी, 92.5 फीसदी, 90.0 फीसदी, 83.5 फीसदी और 80.0 फीसदी शुद्ध होती है।

100% शुद्ध चांदी कुछ बनाने के लिए बहुत नरम होती है। इसलिए इसे मजबूत बनाने के लिए इसमें तांबे जैसी किसी चीज को मिक्स किया जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article