बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 23 May 2023: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 60000 के नीचे आया रेट, चांदी भी सस्ती

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 23 May 2023: सोने का भाव 60000 के नीचे आया। चांदी के रेट 72000 के करीब तक घटे।

Image

आज सोने और चांदी के दाम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सर्राफा बाजार में नरमी
  • सोना 60000 के नीचे आया
  • चांदी भी हुई सस्ती

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 23 May 2023 : आज सर्राफा बाजार में कमजोरी दिख रही है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। जो लोग सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए राहत की खबर है, क्योंकि सोने के रेट आज की गिरावट से 60000 रु के नीचे आ गए हैं। करीब साढ़े 11 बजे सोने का रेट 400 रु घटा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59,930 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रति किलो चांदी का रेट 560 रु घटा है। चांदी का ताजा रेट इस गिरावट के साथ 72,070 रु प्रति किलो पर है।

चेक करें कल के रेट

इससे पहले सोमवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.66 फीसदी की कमजोरी के साथ 60,330 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.77 फीसदी गिर कर 72,630 रु पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर भी है गिरावट

साढ़े 11 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 381 रु या 0.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,860 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 569 रु या 0.78 फीसदी गिर कर 72,164 रु पर है।

22 से 10 कैरेट तक के सोने के रेट

  • 22 कैरेट सोने के रेट 54940 रु पर हैं
  • 20 कैरेट सोने का भाव 49940 रु पर है
  • 18 कैरेट सोना 44950 रु पर बिक रहा है
  • 16 कैरेट सोना 39950 रु पर बिक रहा है
  • 14 कैरेट सोने का रेट 34960 रु पर है
  • 12 कैरेट सोने का भाव 29970 रु पर है
  • 10 कैरेट सोना इस समय 24970 रु पर है

कॉमेक्स पर कितने हैं रेट

यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 15.30 डॉलर या 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 1,961.90 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.26 डॉलर या 1.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 23.60 प्रति औंस पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article